प्रशासन गाँव की ओर” अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर पर समस्याओं का समाधान
विमल (संपादक)27 दिसंबर 2025 | 06:15 PM

अल्मोड़ा – कोटचौनलिया व नौगांव अखोड़िया में आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों से 586 लाभार्थी लाभान्वित
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” की भावना के साथ जनपद में प्रशासन गाँव की ओर अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में विकासखंड भिक्यासैण की न्याय पंचायत कोटचौनलिया तथा विकासखंड चौखुटिया की न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई और प्राप्त शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

न्याय पंचायत कोटचौनलिया में आयोजित शिविर एसडीएम याक्षी अरोड़ा एवं खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें 116 व्यक्तियों को विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
वहीं न्याय पंचायत नौगांव अखोड़िया में आयोजित शिविर एसडीएम सुनील कुमार एवं खंड विकास अधिकारी ममता कार्की की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जहाँ 470 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM