नैनीताल में प्रेशर हॉर्न का आतंक खत्म? SSP के आदेश के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई!
मुख्य संपादकप्रकाशित: 20 नवंबर 2025 | 05:48 AM3

नैनीताल – :प्रेशर हॉर्न के बढ़ते शोर और परेशानी को देखते हुए पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में पिछले दो दिनों के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 47 वाहनों का चालान काटा और 47,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। अभियान के दौरान सभी वाहनों से प्रेशर हॉर्न मौके पर ही उतरवाकर ज़ब्त किए गए, जिससे शहर में अनावश्यक शोर को रोकने में मदद मिली।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि प्रेशर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, क्योंकि ये न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित व शांत वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री: लोक संस्कृति संरक्षण और युवाओं के भविष्य पर जोर
26 अक्टूबर 2026 | 01:09 AM

नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात, अमृतपुर बायपास निर्माण को सीएम ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
26 अक्टूबर 2026 | 01:06 AM

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन
25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM

हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद पूरी
22 अक्टूबर 2026 | 05:01 PM