नैनीताल जिले में आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान पांच स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ की सूचना पर राहत-बचाव अभियान शुरू
गीता जोशी (संपादक)2 जुलाई 2026 | 03:46 PM

नैनीताल: जिले में भारी बारिश के परिदृश्य को लेकर आयोजित मॉकड्रिल के दौरान सुबह 9:11 बजे जिला आपदा परिचालन केन्द्र को नैनीताल जिला मुख्यालय के आलमा कॉटेज क्षेत्र में भारी मलबा गिरने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद बेतालघाट के बधो क्षेत्र में काली पहाड़ी से मलबा गिरने तथा शहीद बलवंत मोटर मार्ग बंद होने की सूचना मिली।
इसके तुरंत बाद कालाढूंगी स्थित निहाल नदी में मोटर पुल क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। वहीं हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में गोला नदी में भूस्खलन और भू-कटाव की सूचना मिली। इसी दौरान लालकुआं क्षेत्र में गौला नदी में बाढ़ आने की सूचना भी प्राप्त हुई।
आईआरएस प्रणाली की गई सक्रिय
पांचों स्थानों से सूचना प्राप्त होने के बाद जिला आपदा परिचालन केन्द्र में आईआरएस प्रणाली को सक्रिय किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की टीमों को संबंधित घटनास्थलों के लिए रवाना किया गया।
राहत एवं बचाव कार्य शुरू
पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, स्वास्थ्य, फायर तथा पेयजल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। सभी घटनास्थलों पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन के लिए पांचों स्थानों पर स्टेजिंग एरिया बनाकर संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM

नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी: 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश
20 जुलाई 2026 | 01:50 AM