द्वाराहाट में मानदेय वृद्धि के आश्वासन के बाद पम्प ऑपरेटरों ने समाप्त की हड़ताल
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 14 मई 2026 | 04:12 PM

अल्मोड़ा: तहसील द्वाराहाट के अंतर्गत संचालित खीरो घाटी पम्पिंग योजना में कार्यरत पम्प ऑपरेटरों द्वारा अपनी मांगों को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार समाप्त हो गया है। मानदेय में वृद्धि की मांग को लेकर ऑपरेटर दिनांक 10 मई 2026 से हड़ताल पर थे। इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अल्मोड़ा अंशुल सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को मामले की विस्तृत जांच करने और संबंधित पक्षों से आवश्यक वार्ता करने के निर्देश दिए गए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज ने विभागीय अधिकारियों के साथ तिपोला स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर पम्प ऑपरेटरों के साथ वार्ता की। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रानीखेत और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासनिक टीम ने वहां प्रदर्शन कर रहे कर्मियों की समस्याओं को सुना और विभागीय पक्ष रखा।
वार्ता के दौरान अधिशासी अभियंता, जल संस्थान रानीखेत द्वारा पम्प ऑपरेटरों को एक लिखित आश्वासन पत्र प्रदान किया गया। इस पत्र के माध्यम से आश्वस्त किया गया कि पम्प ऑपरेटरों को अप्रैल 2026 से बढ़ा हुआ मानदेय प्रदान किया जाएगा। विभाग से मिले इस लिखित आश्वासन के उपरांत पम्प ऑपरेटरों ने अपनी सहमति व्यक्त की और हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया। वर्तमान में क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति को पुन: सुचारु रूप से संचालित कर दिया गया है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM