चंपावत

थाना दिवस में सुनी गई जन समस्याएँ, SP अजय गणपति ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुख्य संपादक17 नवंबर 2025 | 07:41 AM

थाना दिवस में सुनी गई जन समस्याएँ, SP अजय गणपति ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

चम्पावत। जन शिकायतों के समाधान और पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से कोतवाली चम्पावत में शनिवार को थाना दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी अजय गणपति ने की।

कार्यक्रम में पहुंचे नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को एसपी ने सीधे सुना और तत्काल निस्तारण के लिए कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई।

जागरूकता पर विशेष फोकस

थाना दिवस के दौरान लोगों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई—

  • यातायात नियम

  • साइबर अपराध से बचाव

  • नशा मुक्ति

  • घरेलू हिंसा

  • महिला सुरक्षा

  • बाल विवाह रोकथाम

  • नए कानूनों की जानकारी

साथ ही हेल्पलाइन 112, 1090, 1930, 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

अन्य विभागों की शिकायतों पर भी कार्रवाई

एसपी ने निर्देश दिए कि अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को भी संबंधित अधिकारियों तक तुरंत भेजा जाए और समाधान को प्राथमिकता दी जाए।

जनता से अपील

एसपी अजय गणपति ने कहा कि
“जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।”
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निडर होकर अपनी शिकायतें रखें और पुलिस का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा कायम रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें