तहसील लमगड़ा में जिलाधिकारी की सख़्त चेतावनी—बिजली, पानी, सड़क पर अब नहीं चलेगी लापरवाही!
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 2 दिसंबर 2025 | 08:55 PM

अल्मोड़ा- तहसील लमगड़ा में आज आयोजित तहसील दिवस जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की मौके पर ही जांच और निस्तारण किया गया। क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, राशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याएँ प्रमुखता से उठाईं। जिलाधिकारी ने सीएचसी लमगड़ा की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सुधार के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई सड़कों को लेकर मिली शिकायतों पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जांच और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अघोषित बिजली कटौती बिल्कुल न हो, और यदि आवश्यक कटौती करनी पड़े, तो उसकी जानकारी पहले ही जनता तक पहुँचे। जल संस्थान को पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।राशन कार्ड संबंधी मामलों के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम स्तर पर तहसील स्तरीय समिति के गठन के आदेश दिए। वहीं कूड़ा प्रबंधन को मजबूत करने हेतु बीडीओ लमगड़ा की अध्यक्षता में विशेष कमेटी बनाने को कहा जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर प्रभावी रणनीति तैयार करेगी।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि हर शिकायत को संवेदनशीलता और गंभीरता से लिया जाए और किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में ठोस प्रगति दिखनी चाहिए, विशेषकर गंभीर मामलों पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है।तहसील दिवस के दौरान कुल 22 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एसडीएम संजय कुमार, बीडीओ निवेदिता खुल्बे, उपनिदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM