तंबाकू के दुष्प्रभावों पर छात्रों को किया जागरूक, पॉलिटेक्निक चंपावत में हुआ अभियान 3.0 का आयोजन
विमल (संपादक)प्रकाशित: 17 नवंबर 2025 | 05:00 PM

चम्पावत – मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान के दिशानिर्देशों राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तंबाकू एवं उसके उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों और गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का संचालन त्रिभुवन नाथ, HOD, राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत द्वारा किया गया, जबकि प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान ममता मिश्रा, जिला सलाहकार (NCD) चंपावत ने तंबाकू के दुष्प्रभावों के साथ-साथ कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों एवं उसके अनुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि तंबाकू एक धीमा जहर है जिसका सेवन मुंह और फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, टीबी, सांस संबंधी बीमारियों, लगातार खांसी जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। इसके उपरांत हरीश पांडे, काउंसलर NTCP द्वारा तंबाकू छोड़ने के उपायों, परामर्श सेवाओं और उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी देते हुए छात्रों को तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत के सभी शिक्षकगण तथा स्वास्थ्य विभाग से सीपीएचसी समन्वयक संगीता जोशी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत तंबाकू नियंत्रण विषय पर निबंध, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता तथा तंबाकू निषेध शपथ समारोह का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM