जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र का रात्रि निरीक्षण कर मार्ग सुधार कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 5 नवंबर 2025 | 10:22 PM

चम्पावत,
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं मार्ग सुधार व चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात्रि में स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग सुधार कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि यातायात में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान भी यातायात व्यवस्था हर समय सुचारु बनी रहनी चाहिए, इसके लिए पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में जल निकासी प्रणाली को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी स्थिति में मार्ग पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने मार्ग को समतल करने तथा साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके।
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

चंपावत में बाल विधानसभा के लिए चयन प्रक्रिया शुरू: 14-16 वर्ष के छात्र-छात्राएं बनेंगे बाल विधायक
10 सितंबर 2026 | 05:18 PM

चंपावत में संपन्न हुआ किसान दिवस: जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की जानकारी दी
10 सितंबर 2026 | 05:15 PM

चंपावत में एप्पल मिशन से बागवानी को मिली नई रफ्तार, उत्पादकता में 41% की वृद्धि
9 सितंबर 2026 | 06:37 PM

चंपावत के किसानों को मिला नया बाजार: आईटीबीपी को भेजी गईं 16 क्विंटल से अधिक सब्जियां और फल
9 सितंबर 2026 | 12:50 PM