जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता 2025-26* का आयोजन
विमल (संपादक)प्रकाशित: 24 दिसंबर 2025 | 09:52 AM1

हल्द्वानी – दिनांक 23 दिसंबर 2025 को विकासखंड हल्द्वानी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कालाढूंगी रोड सीआरसी नगर क्षेत्र हल्द्वानी में किया गया । यह प्रतियोगिता भारत सरकार के कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है । यह प्रतियोगिता इससे पहले संकुल तथा विकासखंड स्तर पर आयोजित की गई विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर चयनित विद्यार्थियों के द्वारा जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग़ किया गया ।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के भाषा एवं संख्यात्मक दक्षता का आकलन किया जाना है ।

इस प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल की आठ विकासखंडों से 23 छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभा किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवांश बल्लभ रा प्रा वि खुपी भीमताल ने प्रथम स्थान लोकेश सिंह रा प्रा वि आमेल बेतलघाट ने द्वितीय स्थान तथा रितिक सिंह रा प्रा वि तल्ला कोट ने तृतीय स्थान द्वारा प्राप्त किया ।
इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोविंद राम जायसवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद नैनीताल द्वारा किया गया। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रमाण पत्र तथा ट्रॉफी प्रदान करते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों तथा उनके अभिभावकों की विशेष सराहना की।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री: लोक संस्कृति संरक्षण और युवाओं के भविष्य पर जोर
26 अक्टूबर 2026 | 01:09 AM

नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात, अमृतपुर बायपास निर्माण को सीएम ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
26 अक्टूबर 2026 | 01:06 AM

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन
25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM

हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद पूरी
22 अक्टूबर 2026 | 05:01 PM