चम्पावत आपदा प्रभावित 16 भवनों के लिए 48 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत
विमल (संपादक)प्रकाशित: 27 दिसंबर 2025 | 03:08 PM2

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मानसून अवधि 2025–26 के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनपद चम्पावत के निवासियों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 05 अगस्त, 2025 के उपरांत जनपद क्षेत्रान्तर्गत प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए कुल 16 भवनों के भवन स्वामियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
प्रति भवन ₹3.00 लाख (तीन लाख रुपये) की दर से कुल ₹48.00 लाख की धनराशि प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह सहायता सूचीबद्ध 16 भवन स्वामियों के बैंक खातों में शीघ्र हस्तांतरित की जाएगी, जिससे वे अपनी क्षतिग्रस्त संपत्तियों का पुनर्निर्माण कर सकें तथा पुनः सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण एवं स्थलीय सत्यापन के उपरांत यह प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था, जिसे राज्य सरकार द्वारा त्वरित स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रभावित परिवारों से अपील की है कि वे सहायता प्राप्ति हेतु आवश्यक दस्तावेजों को शीघ्र संबंधित कार्यालय में जमा करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना विलंब राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM