चंपावत में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानियां, शिविर में मिली ढेरों शिकायतें
मुख्य संपादकप्रकाशित: 28 नवंबर 2025 | 01:21 PM1

चंपावत-चंपावत में ऊर्जा निगम कार्यालय में आयोजित विद्युत सेवा शिविर में लोगों ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर का आयोजन मुख्यमंत्री सरलीकरण, समाधान और निस्तारण मंत्र के तहत किया गया था। इसमें दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने उच्च बिजली बिल व स्मार्ट मीटर की अनियमितताओं को मुख्य मुद्दे के रूप में उठाया।
एसडीओ संजय भंडारी की अगुवाई में लगे शिविर में कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण भी किया गया। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए जिलेभर में ऐसे शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को लोहाघाट और शनिवार को टनकपुर में इसी प्रकार के शिविर लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है। मौके पर जेई अमर नाथ, आशीष गोडवाल, आमिर खान और पवन कुमार मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM