चंपावत

चंपावत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की भव्य तैयारियां, लोक-शैली से सजावट जारी

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 3 अक्टूबर 2026 | 11:11 AM14

चंपावत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की भव्य तैयारियां, लोक-शैली से सजावट जारी

चंपावत, जनपद चंपावत में पहली बार आयोजित होने जा रही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक (कैबिनेट बैठक) के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बैठक स्थल, NHPC परिसर भवन बनबसा और अन्य संबंधित स्थलों को उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की थीम पर सजाया जा रहा है। भवन की दीवारों और प्रांगण में उकेरी गई ऐंपण कला राज्य की सांस्कृतिक धरोहर की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है, जो यहाँ आने वाले अतिथियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य बैठक स्थल से लेकर अतिथियों के ठहरने, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन तक, अधिकारियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है और शेष कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें