चंपावत

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 14 अक्टूबर 2026 | 02:09 PM3

चंपावत के छतार में 1.11 करोड़ की लागत से बनेगा क्लॉक टावर

चंपावत, छतार क्षेत्र में 1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये की लागत से क्लॉक टावर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और स्थानीय पहचान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे विकास कार्यों के क्रम में यह पहल की गई है। क्लॉक टावर का निर्माण नगर के सौंदर्य में वृद्धि करेगा और इसे एक आधुनिक स्वरूप प्रदान करेगा। आकर्षक वास्तुकला वाला यह टावर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

इस परियोजना की जिम्मेदारी ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड चंपावत को सौंपी गई है। निर्माण कार्य स्वीकृत धनराशि के अनुसार ही किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद चंपावत के समग्र विकास के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। छतार में क्लॉक टावर का निर्माण न केवल नगर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र की पहचान को भी मजबूती देगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें