खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग संपन्न, टनकपुर स्टेडियम ने जीता खिताब
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 30 मार्च 2026 | 05:26 PM

चंपावत: खेलो इंडिया अस्मिता सिटी वॉलीबॉल लीग 2025-26 का दो दिवसीय आयोजन टनकपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता 29 और 30 मार्च को आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 29 मार्च को टनकपुर के कोतवाल चेतन सिंह रावत ने किया। इसमें जनपद की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। बेहतर प्रदर्शन के बाद टनकपुर स्टेडियम और सिटी कॉन्वेंट खटीमा की टीमें फाइनल में पहुंचीं।
फाइनल मुकाबले में टनकपुर स्टेडियम ने सिटी कॉन्वेंट खटीमा को 25-22, 25-12 से पराजित कर लीग का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी तथा पूर्णागिरी मेला मजिस्ट्रेट ललित मोहन तिवारी थे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।
वॉलीबॉल एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष अवतार सिंह और सचिव चंदन सिंह मेवाड़ी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले दिन उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डी.के. सिंह शामिल हुए। उनके साथ स्टेडियम के कोच, वरिष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं अन्य खेलों के प्रतिभागी भी मौजूद थे।
समापन दिवस पर बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, शारीरिक शिक्षिका कल्पना आर्य, वरिष्ठ खिलाड़ी उमेश पाण्डे, जगदेव सिंह, अमन जोशी, साक्षी सिंह, विवेक सिंह और शुभम रावत उपस्थित थे। अनेक अन्य खिलाड़ी, टीम मैनेजर और कोच भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

चंपावत में बाल विधानसभा के लिए चयन प्रक्रिया शुरू: 14-16 वर्ष के छात्र-छात्राएं बनेंगे बाल विधायक
10 सितंबर 2026 | 05:18 PM

चंपावत में संपन्न हुआ किसान दिवस: जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, योजनाओं की जानकारी दी
10 सितंबर 2026 | 05:15 PM

चंपावत में एप्पल मिशन से बागवानी को मिली नई रफ्तार, उत्पादकता में 41% की वृद्धि
9 सितंबर 2026 | 06:37 PM

चंपावत के किसानों को मिला नया बाजार: आईटीबीपी को भेजी गईं 16 क्विंटल से अधिक सब्जियां और फल
9 सितंबर 2026 | 12:50 PM