कौन चला रहा था करोड़ों की साइबर ठगी? नैनीताल पुलिस की कार्रवाई में बड़ा गिरोह बेनक़ाब!
मुख्य संपादकप्रकाशित: 17 नवंबर 2025 | 07:33 AM1

नैनीताल – पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर फ्रॉड APK फाइल गैंग का भंडाफोड़ कर दिया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने 3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी को उजागर किया है।
तल्लीताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान चौकन्नापन दिखाते हुए चार साइबर ठगों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से मोबाइल फोन, सैकड़ों QR कोड, भारी मात्रा में सिम कार्ड, फर्जी पहचान पत्र व अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह गैंग फर्जी APK फाइल भेजकर खातों से पैसा उड़ाने में माहिर था और अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था।
पुलिस की इस सटीक और त्वरित कार्रवाई से ₹3.37 करोड़ के फ्रॉड का खुलासा हुआ है। एसएसपी नैनीताल ने मामले का खुलासा करते हुए टीम की सराहना की और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत भी किया।
गिरोह से जुड़े और किस-किस तक यह नेटवर्क फैला है, इसकी पड़ताल अब तेजी से जारी है।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल: राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा को भावभीनी विदाई
31 अगस्त 2026 | 07:11 PM

राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
27 अगस्त 2026 | 03:12 PM

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना
20 अगस्त 2026 | 05:51 PM

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
19 अगस्त 2026 | 03:54 PM