कालाढूंगी रोड बनेगी चौड़ी और मजबूत, ड्रेनेज कार्य शुरू
मुख्य संपादकप्रकाशित: 22 दिसंबर 2025 | 06:52 PM1

हल्द्वानी-हल्द्वानी में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नैनीताल रोड की तरह अब कालाढूंगी रोड को भी चौड़ा किया जा रहा है। इस योजना के तहत सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 24 मीटर तक की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में ड्रेनेज और यूटिलिटी डक्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
बरेली रोड के तीनपानी क्षेत्र से नरीमन चौराहा तक और कालाढूंगी रोड पर कालूसिद्ध मंदिर से कठघरिया तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन द्वारा जैसे-जैसे जगह खाली कराई जा रही है, उसी के अनुसार निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
ड्रेनेज बनने से बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या कम होगी और सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे अतिक्रमण हटाया जाएगा, उसी के अनुसार निर्माण कार्य आगे बढ़ेगा। ड्रेनेज बनने के बाद सड़क निर्माण तेजी से पूरा किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, हादसों में कमी आएगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सुविधा होगी।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं द्वार महोत्सव में मुख्यमंत्री: लोक संस्कृति संरक्षण और युवाओं के भविष्य पर जोर
26 अक्टूबर 2026 | 01:09 AM

नैनीताल के जाम से मिलेगी निजात, अमृतपुर बायपास निर्माण को सीएम ने दी सर्वोच्च प्राथमिकता
26 अक्टूबर 2026 | 01:06 AM

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन
25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM

हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा सीजीएचएस वेलनेस सेंटर, नवीनीकरण और उपकरणों की खरीद पूरी
22 अक्टूबर 2026 | 05:01 PM