कल 24 दिसंबर को सिप्टी में लगेगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर
विमल (संपादक)प्रकाशित: 23 दिसंबर 2025 | 05:21 PM

चम्पावत – “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत जनपद चम्पावत में 17 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों/कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इस जनकल्याणकारी अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुँचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करना है।
अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों एवं स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें तथा प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें।
शिविर का विवरण
दिनांक: 24 दिसंबर 2025 (बुधवार)
स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सिप्टी
इन बहुउद्देशीय शिविरों में राजस्व, पंचायती राज, कृषि एवं कृषक कल्याण, पेयजल, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्यान, सहकारिता, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, ग्राम्य विकास, कौशल विकास एवं सेवायोजन, बैंक एवं वित्तीय सेवाएं, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सैनिक कल्याण सहित कुल 23 विभागों की सेवाओं का सीधा लाभ आमजन को प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में प्रतिभाग कर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान मौके पर ही सुनिश्चित कराएं।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM