कल जनपद के तीन स्थानों में होगा बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन
विमल (संपादक)19 दिसंबर 2025 | 06:14 PM

चम्पावत – “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत जनपद चंपावत के तीन स्थानों पर 20 दिसंबर को बहुउद्देशीय शिविर/कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आमजन को सरकारी सेवाओं का आसान और त्वरित लाभ मिल सके।
शिविरों के आयोजन स्थल निम्नलिखित हैं:
● राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैदान, खर्ककार्की।
●पंचायत भवन, ज्ञानखेड़ा।
●विकासखंड लोहाघाट के ग्राम चौड़ीराय।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनता से अपील की है कि वे इन शिविरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ये शिविर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। विभिन्न विभागों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण आदि की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने हेतु अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग करें।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM