कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण पर एक्शन: नोटिस मिलते ही खुद ही ढहा दिया अतिक्रमण!
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 3 मई 2026 | 10:20 AM6

अल्मोड़ा- उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को प्राप्त हुई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में संबंधित निर्माण अवैध पाए जाने पर निर्माणकर्ता को 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी नोटिस के पश्चात निर्माणकर्ता ने स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विधि-विरुद्ध स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी|
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM