उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर, विशेष प्रशिक्षण पहल
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 4 अप्रैल 2026 | 08:09 PM6

चंपावत: उत्तराखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विशेष पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और शासन के उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कदम उठाया जा रहा है।
चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने इस योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को विदेशी धरती पर सुरक्षित, सम्मानजनक और आकर्षक रोजगार उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।
जिलाधिकारी ने आगे बताया कि उत्तराखंड कौशल विकास मिशन (UKSDS) के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत, अधिकृत प्रशिक्षण साझेदारों के सहयोग से जर्मन और जापानी भाषाओं का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को नर्सिंग, एल्डरली केयर (बुजुर्गों की देखभाल) एवं होटल उद्योग जैसे क्षेत्रों में कुशल बनाया जा सके।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को जर्मनी और जापान जैसे विकसित देशों में रोजगार के अवसर मिलेंगे, जहां उन्हें प्रतिमाह ₹1 लाख से ₹2.5 लाख तक का आकर्षक वेतन प्राप्त हो सकता है। इसके अतिरिक्त, ग्रीस, रूस, मध्य एशिया एवं मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशों में भी सीधे रिक्रूटर्स के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने जनपद के समस्त इच्छुक एवं योग्य युवाओं से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। विदेश में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल https://uksds.uk.gov.in/OverseaseEmpReg.aspx पर जाकर शीघ्रता से अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा किया जाए ताकि जनपद के युवाओं की प्रतिभा को वैश्विक मंच मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM