आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 में MTB रेस: गुंजी से हरी झंडी दिखाकर रवाना हुए प्रतिभागी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 27 अक्टूबर 2026 | 10:25 AM4

पिथौरागढ़, आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के अंतिम दिन माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में साइकिलिस्टों को गुंजी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के तहत आयोजित MTB प्रतियोगिता दो श्रेणियों में हुई, जिसमें 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की रेस शामिल थीं। प्रतिभागियों ने दुर्गम पर्वतीय मार्गों पर अपनी क्षमता, साहस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
50 किलोमीटर वर्ग के परिणाम
50 किलोमीटर महिला वर्ग में स्टार नर्ज़री ने पहला स्थान हासिल किया। अवनी दरियाल दूसरे और स्वामी बोनाल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, 50 किलोमीटर पुरुष वर्ग में खुशीमन ने प्रथम, प्रकाश थापा ने द्वितीय और थोथमचम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
25 किलोमीटर वर्ग का परिणाम
25 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रांजल चौहान पहले स्थान पर रहे। अश्विन ने दूसरा और भानू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
साहसिक खेलों को बढ़ावा देने का उद्देश्य
अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देना और सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से आदि कैलाश एवं व्यास घाटी को साहसिक पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही, क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का भी प्रयास है।
संबंधित ख़बरें

जिलाधिकारी ने गंगोलीहाट का किया निरीक्षण, व्यवस्था सुधार और कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
29 अक्टूबर 2026 | 04:40 PM

त्योहारी सीजन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई: जिलाधिकारी
28 अक्टूबर 2026 | 07:01 PM

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
25 अक्टूबर 2026 | 07:06 PM

मुख्यमंत्री ने आदि कैलाश परिक्रमा रन में हिस्सा लिया, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और रोजगार पर जोर
25 अक्टूबर 2026 | 03:10 PM