अल्मोड़ा में स्कॉर्पियो पर हूटर लगाकर घूमना पड़ा भारी, पुलिस ने की चालानी कार्यवाही
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 16 मई 2026 | 02:00 PM4

अल्मोड़ा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में ऑपरेशन प्रहार के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की गई।
थानाध्यक्ष लमगड़ा और चौकी प्रभारी मोरनौला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका। जांच में पाया गया कि वाहन में अनाधिकृत रूप से हूटर का प्रयोग किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि उत्तर प्रदेश में हूटर का प्रयोग किया जाता है, जिस पर पुलिस टीम ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में मान्य नहीं होगा।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मौके पर ही वाहन से हूटर हटवाया गया और चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही चालक को भविष्य में यातायात नियमों की पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनाधिकृत हूटर, फ्लैशर एवं किसी भी प्रकार के मॉडिफिकेशन का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है ताकि सड़क सुरक्षा बनी रहे।
संबंधित ख़बरें

विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी
26 अक्टूबर 2026 | 01:11 AM

दीपावली से पहले अल्मोड़ा पुलिस का फायर सेफ्टी अलर्ट, हाइड्रेंटों की जांच
24 अक्टूबर 2026 | 06:13 PM

बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹5,000 का जुर्माना, अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी
24 अक्टूबर 2026 | 06:11 PM

विकास योजनाओं की समीक्षा: प्रभारी सचिव ने क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर दिया जोर
24 अक्टूबर 2026 | 06:10 PM