अल्मोड़ा में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 9 जुलाई को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
गीता जोशी (संपादक)9 जुलाई 2026 | 03:58 AM

अल्मोड़ा: भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से 8 जुलाई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 9 जुलाई 2026 को प्रदेश के कई जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। अल्मोड़ा जनपद में येलो अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 9 जुलाई 2026 को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी और अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अंशुल सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई 2026 को जनपद अल्मोड़ा के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। आदेश के तहत जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
आदेश में कहा गया है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं उत्पन्न होने की संभावना रहती है। इनमें भू-स्खलन, पेड़ गिरना, जलभराव, सड़क मार्ग बंद होना और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ना शामिल है। इसी को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश का पालन कराने के निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा और जिला कार्यक्रम अधिकारी अल्मोड़ा को निर्देशित किया गया है कि जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM