अल्मोड़ा में जल व स्वच्छता मिशन की रफ्तार तेज़ होगी, जिलाधिकारी ने दिए मिशन मोड में कार्य के निर्देश
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 29 नवंबर 2025 | 01:45 PMअपडेट: 29 नवंबर 2025 | 01:46 PM1

अल्मोड़ा– जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था तथा चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि
सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं।
हर घर नल–जल योजनाओं की प्रगति तेज की जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की गतिविधियों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए।
जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन प्रकरणों में वन भूमि हस्तांतरण होना है, उनमें वन विभाग के साथ समन्वय करते हुए, निर्धारित रूप में प्रक्रिया संपन्न की जाए तथा कार्यों को पूर्ण करें। बैठक में विभाग ने जानकारी दी है कि प्रथम फेस के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं, द्वितीय फेस के कुछ कार्य अपूर्ण हैं, जो निर्माणाधीन स्थिति में हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य किए जाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यों के संशोधित आगणन प्राप्त हुए हैं, उनके लिए एक एक मजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा तथा उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में यह भी कहा गया कि पेयजल स्रोतों के संरक्षण, जल गुणवत्ता परीक्षण और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियानों को नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि जनपद में स्वच्छता की स्थिति और बेहतर हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, जल संस्थान, जल निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
संबंधित ख़बरें

विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी
26 अक्टूबर 2026 | 01:11 AM

दीपावली से पहले अल्मोड़ा पुलिस का फायर सेफ्टी अलर्ट, हाइड्रेंटों की जांच
24 अक्टूबर 2026 | 06:13 PM

बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹5,000 का जुर्माना, अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी
24 अक्टूबर 2026 | 06:11 PM

विकास योजनाओं की समीक्षा: प्रभारी सचिव ने क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर दिया जोर
24 अक्टूबर 2026 | 06:10 PM