अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरसेटी हवालबाग में योग शिविर का आयोजन
गीता जोशी (संपादक)22 जून 2026 | 12:48 PM

अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अल्मोड़ा के हवालबाग स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा एक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कई लोगों ने प्रतिभा किया।
योग शिविर के दौरान, हवालबाग के ग्राम प्रधान और आरसेटी के निदेशक राकेश रोशन विश्वकर्मा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ शरीर प्राप्त करने के उपाय बताए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन में विभिन्न युवा और महिलाओं ने एसबीआई आरसेटी, हवालबाग, अल्मोड़ा में योग अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह रावत, हरीश सती, दयाल प्रत्यायल, पीयूष और देवेंद्र बिष्ट सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM