अल्मोड़ा – ट्रैफिक पुलिस जवान ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अनुकरणीय मिसाल पेश की
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 22 नवंबर 2025 | 07:01 PM3

अल्मोड़ा- ट्रैफिक पुलिस के जवान ने प्रशंसनीय ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और नागरिक सम्मान की भावना का परिचय देते हुए एक युवक का खोया हुआ कीमती मोबाइल फोन उसके स्वामी को वापस लौटाया। इस सराहनीय कार्य से न केवल युवक को मानसिक राहत मिली, बल्कि पुलिस के प्रति उसकी आस्था और विश्वास भी मजबूत हुआ।
दिनांक 22 नवंबर 2025 को अल्मोड़ा बस स्टैंड पर ड्यूटी के दौरान कान्स्टेबल हरीश तिरुवा को एक कीमती मोबाइल फोन सड़क किनारे मिला। उन्होंने तत्काल मानवतापूर्ण संवेदनशीलता एवं सतर्कता दिखाते हुए फोन स्वामी की खोज हेतु आसपास लोगों से जानकारी जुटाई। सफल प्रयासों के पश्चात मालिक का पता लगाकर युवक को मौके पर बुलाया गया और विधिवत मोबाइल सुपुर्द किया गया।
मोबाइल पाकर युवक अत्यंत प्रसन्न हुआ और उसने अल्मोड़ा पुलिस तथा जवान हरीश तिरुवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और सेवा भाव की प्रशंसा की।
इस अनुकरणीय कार्य ने पुलिस की कर्तव्यपरायणता, जनसेवा और विश्वसनीय छवि को और अधिक मजबूत किया है।
संबंधित ख़बरें

विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी
26 अक्टूबर 2026 | 01:11 AM

दीपावली से पहले अल्मोड़ा पुलिस का फायर सेफ्टी अलर्ट, हाइड्रेंटों की जांच
24 अक्टूबर 2026 | 06:13 PM

बिना सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार पर ₹5,000 का जुर्माना, अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी
24 अक्टूबर 2026 | 06:11 PM

विकास योजनाओं की समीक्षा: प्रभारी सचिव ने क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर दिया जोर
24 अक्टूबर 2026 | 06:10 PM