अंतिम इच्छा का सम्मान: डीएम रयाल ने दिवंगत दूरसंचार अधिकारी धर्मशक्तू की देहदान को तत्काल मंज़ूरी दी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 7 दिसंबर 2025 | 10:15 PM1

हल्द्वानी– बीएसएनएल के एसडीओ पद से सेवानिवृत्त और कमलुवागंजा, हल्द्वानी निवासी पुरमल सिंह धर्मशक्तू का रविवार को निधन हो गया। मूल रूप से मुनस्यारी के टिमटिया गांव के रहने वाले धर्मशक्तू अपने सामाजिक कार्यों और सेवा भावना के लिए व्यापक रूप से पहचाने जाते थे।
दिवंगत की अंतिम इच्छा थी कि उनकी देह राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी को शैक्षणिक एवं अनुसंधान कार्यों के लिए दान की जाए। उनके पुत्र कार्तिकेय सिंह इस इच्छा को पूरा करना चाहते थे, लेकिन कागजी प्रक्रिया अधूरी होने के कारण वह देर शाम जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मिले।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम रयाल ने तत्काल आदेश जारी कर देहदान की निशुल्क अनुमति प्रदान की और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज ने देह को शैक्षणिक एवं शोध कार्यों के लिए स्वीकार कर लिया।
दिवंगत धर्मशक्तू की अंतिम इच्छा को पूरा कर उनके परिजनों ने एक उदाहरणीय सामाजिक संदेश भी दिया है।
संबंधित ख़बरें

नैनीताल: राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में प्राचार्य प्रोफेसर आभा शर्मा को भावभीनी विदाई
31 अगस्त 2026 | 07:11 PM

राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी में उद्यमिता को बढ़ावा देने हेतु एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
27 अगस्त 2026 | 03:12 PM

भीमताल में 22 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस, 4 पर जुर्माना
20 अगस्त 2026 | 05:51 PM

नैनीताल में विकास कार्यों की समीक्षा: मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूरा करने पर जोर
19 अगस्त 2026 | 03:54 PM